संजय सक्सेना - इंडेविन न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 458 व्यक्तियों को 06 करोड़ 65 लाख 02 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है। यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 07 मार्च से 13 मार्च, 2020 के बीच कुल 06 करोड़ 65 लाख 02 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 458 लाभार्थियो को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद पीलीभीत के जीशान, देवरिया की कु0 झलकारी, फिरोजाबाद के योगेन्द्र कुमार तथा झांसी की श्रीमती राम किशोरी आदि शामिल हैं. लाभार्थियो में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।