व्यापारी सम्मान समारोह एवं नगर महिला इकाई -लखनऊ में महिलाओं ने दिखाई ताकत

लखनऊ |


प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल -उत्तर प्रदेश द्वारा व्यापारी सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण नगर महिला इकाई लखनऊ का आयोजन स्थान एक्सप्रेस इन होटल एंड रेस्टोरेंट रिंग रोड नियर जगरानी हॉस्पिटल लखनऊ में संपन्न हुआ | जिसमें मुख्य अतिथि माननीय अनूप शुक्ला ने 21 महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया को सम्मानित किया साथ नव निर्वाचित महिला पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई |



(फोटो -मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला ने 21 महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया )


समारोह के शुभारंभ दीप प्रज्वलन पर उन्नाव रेप पीड़िता श्रद्धांजलि देकर हुआ समारोह में मुख्य अतिथि अनूप शुक्ला जी ने कहा महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा से देश और प्रदेश में अच्छा माहौल होगा ,सरकार द्वारा जीएसटी की दरों को बढ़ाने के संकेत दिए जा रहे हैं अगर जीएसटी की दरों बढ़ोतरी हुई तो संगठन इसका विरोध प्रदेश के सभी जनपदों में करेगा | जीएसटी की दरें बढ़ने से महंगाई और बढ़ेगी जिसमें जनता की जेब पर सेंध लगेगी ,ऑनलाइन शॉपिंग से व्यापारियों का व्यापार आधा हो गया है साथ ही यह कंपनियां नकली सामान बेचकर ग्राहकों को ठग रही है |


ऑनलाइन शॉपिंग पर रोक लगायी जाये अगर रोक लगाना संभव नहीं है तो बड़ी-बड़ी कंपनियों से प्रतिस्पर्धा करने के लिए व्यापारियों को सहूलियते दे | संगठन पूरे देश में महिला जागरूकता अभियान कर उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देगा | संगठन की महिला एवं पुरुष अधिवक्ता टीम द्वारा महिलाओं को निशुल्क परामर्श देकर उनको न्याय दिलाने के साथ-साथ समाज में महिलाओं को विशेष स्थान दिलाएंगे समारोह में मुख्य रूप से गणेश यादव प्रकाश उपाध्यक्ष ऋषि द्विवेदी नीरज गुप्ता प्रदेश संगठन मंत्री श्रद्धा बाजपेई रचना मिश्रा कंचन शर्मा मिथिलेश सिंह प्रीति दीक्षित जिला अध्यक्ष महिला गोपाल कनौजिया नगर अध्यक्ष अजय मौर्य प्रवक्ता मनीष श्रीवास्तव नगर युवा अध्यक्ष संतोष यादव जिला प्रभारी युवा जिलाध्यक्ष श्याम सिंह उपदेश सिंह आनंद श्रीवास्तव मौजूद रहे समारोह आयोजक स्नेह लता सिंह नगर अध्यक्ष महिला लखनऊ एवं पी सी गुप्ता, राहुल गुप्ता जिला अध्यक्ष आदि पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी